Saat Khabar

Hindi News Website

Dhruv Jurel Net Worth
स्पोर्ट्स

Dhruv Jurel Net Worth: जानिए उभरते हुए इस क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में !

Dhruv Jurel Net Worth: भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए सितारों में से एक है ध्रुव जुरेल। ध्रुव जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए खेलते है साथ में ये डोमेस्टिक लेवल में उत्तरप्रदेश के लिए खेलते है। ध्रुब जुरेल आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने 13 मैचों में 21.71 की औसत से 152 रन बनाए है। इस आर्टिकल में हम Dhruv Jurel Net Worth, बायोग्राफी, ऐज, इनकम इन सब से जुड़ी जानकारियों के बारे में जानेंगे।

Dhruv Jurel Net Worth
Dhruv Jurel Net Worth

Dhruv Jurel Biography In Hindi

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा में हुआ था। उनकी स्कूलिंग आगरा के आर्मी स्कूल से हुई है। ध्रुव के पिता भी चाहते थे कि वह सेना में शामिल हो और उन्होंने उसे NDA की तैयारी शुरू कराई। लेकिन उनका रुझान धीरे -धीरे क्रिकेट की तरफ बड़ा। उन्होंने स्कूल में कैंप के दौरान क्रिकेट खेलना शुरू किया और काफी कम उम्र में काफी बेहतरीन क्रिकेट खेलने लगे।

बाद में ध्रुव ने स्प्रिंग क्रिकेट अकादमी आगरा में कोच परवेन्द्र यादव के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू की। फिर उसके बाद एस्टर क्रिकेट अकादमी, नोएडा में कोच अभय सिंह के अंडर ट्रेनिंग लेने लगे। 14 साल की उम्र में उसे अंडर -14 के लिए सेलेक्ट किया गया और उत्तरप्रदेश के लिए खेला। 2014 में अंडर -17 स्कूल नेशनल क्रिकेट टी20 चैंपियन में ध्रुव ने 6 मैच खेले और इन मैच में ध्रुव ने 4 शतक और दो अर्ध शतक के साथ 600 से भी ज्यादा रन बनाकर उस समय काफी सुर्खिया बटोरी।

ध्रुव को वर्ल्ड कप 2020 में अंडर -19 के तहत भारतीय टीम के लिए चुना गया और साथ में उप-कप्तान भी बनाया गया, ध्रुव और उसकी टीम ने इस ख़िताब को अपने नाम किया। 2022 में ध्रुव ने आईपीएल में अपना करियर शुरू किया और उन्हे राजस्थान रॉयल ने बेस प्राइस 20 लाख़ में ख़रीदा। लेकिन 2022 के आईपीएल सीजन में उनहे उन्हे खेलने मौका नहीं मिला। 2023 में ध्रुव ने आईपीएल सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ आईपीएल में अपना पहला डेब्यू पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल कर किया।

Also Read: Ravi Shastri Net Worth

ध्रुव जुरेल ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 2024 में शुरू किया। जहां उन्हें तिसरा विकेटकीपर या बालेबाज के रूप में चुना गया। 15 फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जहां ध्रुव ने 104 गेंदों में 46 रन बनाए और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू खेला। जब ध्रुव ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था तो उन्हें अपनी पहली पारी में 90 या दूसरी पारी में 39 बनाकर मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Dhruv Jurel Age

ध्रुव जुरेल की उम्र की बात करे तो अभी ध्रुव 23 साल के है। इस उम्र में ध्रुव ने अपने क्रिकेट करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है।

Dhruv Jurel Father And Mother Name

ध्रुव के पिताजी का नाम नेम सिंह है जो एक रिटायर्ड सेना अधिकारी हैं और उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में एक महान भूमिका निभाई थी। ध्रुव की माताजी का नाम रजनी जुरेल है। क्रिकेट में उनके जूनून को देखते हुए उनके पिता ने भी उनका साथ दिया। उनके समर्पण को देखते हुए, उनकी माँ ने उनके लिए क्रिकेट किट खरीदने के लिए अपनी सोने की चेन बेच दी।

Dhruv Jurel Net Worth

अगर हम बात करे Dhruv Jurel Net Worth की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Dhruv Jurel Net Worth तक़रीबन 7. 4 करोड़ आकि गई है। उनकी इनकम कई सारे स्रोतों से आते हैं, जिनमें एक पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उनकी कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट से उत्पन्न रेवेन्यू आदि शामिल है।

Dhruv Jurel IPL 2024 Price

ध्रुव जुरेल की वार्षिक आय लगभग 30 लाख के आस पास है, जिसमें क्रिकेट खेलने से प्राप्त उनका वेतन शामिल है, विशेष रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से, जहां राजस्थान रॉयल्स ने उनके साथ प्रति सीज़न 20 लाख का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
ध्रुव जुरेल का आईपीएल वेतन डिटेल्स इस प्रकार है:

  • IPL 2024: 20 Lakh Rajasthan Royals
  • IPL 2023: 20 Lakh Rajasthan Royals
  • IPL 2022: 20 Lakh Rajasthan Royals

आप सभी से ये आशा करते है की आपको Dhurv Jurel Net Worth, IPL सैलरी से जुड़ी जानकारिया पसंद आयी होंगी। अगर इस आर्टिकल को ले के आपके पास कुछ विचार है तो आप कॉमेंट सेक्शन में शेयर कर सकते है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *