Saat Khabar

Hindi News Website

Neeraj Chopra Net Worth 2024
स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra Net Worth 2024: भारत के इस मशहूर एथलीट की संपत्ति जानकर उड़ जायेंगे होश !

Neeraj Chopra Net Worth 2024: स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को आज कौन नहीं जानता। आज वह पुरुषों की जेवलिन थ्रो में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ियों में से एक हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में 87.58 मीटर का रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता और अगस्त 2021 के इस टोक्यो ओलंपिक में इस युवा एथलीट नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता।

Neeraj Chopra Net Worth 2024
Neeraj Chopra Net Worth 2024

अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद, नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर फिर से इतिहास रचा।आज नीरज चोपड़ा भारत के पहले वैश्विक स्टार ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गए हैं और भारत के सबसे अमीर एथलीटों में से एक हैं। आज हम इस आर्टिकल में Neeraj Chopra Net Worth 2024, इनकम सोर्स, मंथली इनकम आदि से जुड़ी जानकारी के बारे में जानेंगे।

About Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा का जन्म 24th December 1997 को हरियाणा के पानीपत का खंडरा गांव में हुआ था। फ़िलहाल नीरज की उम्र 27 साल की है। नीरज चोपड़ा एक किसान परिवार से आते है। उन्होंने चंडीगढ़ के दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

नीरज के पहले कोच जयवीर चौधरी रहे जो अक्सर पानीपत स्पोर्ट्स अथॉरिटी में विजिट करने आते थे और वही से नीरज के जेवलिन थ्रो की प्रतिभा को देखा। उस के बाद नीरज को पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दाखिला दिया गया जहां उन्हें नसीम अहमद ने ट्रैन किया।

Also Read : Jasprit Bumrah Net Worth 2024

नीरज ने अपना पहला पदक 2014 में बैंकॉक में यूथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन में रजत पदक था। उन्होंने पोलैंड के ब्यडगोस्ज़कज़ में 2016 IAAF वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और जेवलिन थ्रो में 86.48 मीटर का विश्व जूनियर रिकॉर्ड बनाया।

साल 2021 में 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज चोपड़ा ने मेन्स जेवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रचा था। उस के बाद से नीरज को देश भर ही नहीं बल्कि विदेशो में भी काफी नामी गिरामी हस्ती बन गए। वर्ष 2023 में, उन्होंने फिर से इतिहास रचा – 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।

नीरज ने अपने बेहरतीन खेल प्रदर्शन के कारण उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार, 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, और 2022 में पद्म श्री सहित अन्य पुरस्कार जीते है।

Neeraj Chopra Net Worth 2024

नीरज चोपड़ा आज एक जाना मन चेहरा है। टोक्यो ओलंपिक्स जितने के बाद नीरज चोपड़ा सुपरस्टार बन गए हैं। ये एथलीट रातोंरात करोड़पति बन गए, और भले ही वह बीच में कुछ प्रतियोगिताओं में चूक गया, लेकिन नीरज चोपड़ा भारत के सबसे अमीर एथलीटों में से एक है। आइये जानते है Neeraj Chopra Net Worth 2024 के बारे में। Neeraj Chopra Net Worth 2024 लगभग $4.5 मिलियन डॉलर के आस पास है।

Neeraj Chopra Net Worth in Rupees

अगर बात करे भारतीय मुद्रा में Neeraj Chopra Net Worth की तो कई रिपोर्ट्स के अनुसार तो उनकी संपत्ति लगभग 37 करोड़ के आस पास है। इसमें कोई संदेह नहीं है की आने वाले समय में नीरज चोपड़ा की वेल्थ में इज़ाफ़ा होगा क्यूकी नीरज चोपड़ा अपने हर टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

Neeraj Chopra  Income Per Month

बात करे नीरज चोपड़ा की मंथली सैलरी की तो नीरज ने 2016 में खेल कोटा के माध्यम से लगभग 1 लाख रुपये का मासिक वेतन अर्जित करते हुए भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के रूप में नायब सूबेदार का पद हासिल किया। इसी के साथ चोपड़ा का मंथली इनकम लगभग 30 लाख के आस पास है।

Neeraj Chopra Income Source

बात करे नीरज की इनकम सोर्स की तो नीरज का प्राइमरी इनकम सोर्स उनके टूर्नामेंट से आता है। उसकी के साथ नीरज चोपड़ा काफी बड़े बड़े ब्रांड्स के साथ डील करते है जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।

मैच फीस: बात करे इनकी हर मैच अर्निंग की तो नीरज लगभग हर मैच में 4 करोड़ तक कमा लेते है।

ब्रांड इंडोर्समेंट: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, नीरज चोपड़ा की काफी लोकप्रियता बढ़ गई, जिससे वह एक लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर बन गए। उन्होंने लिम्का, डायनापर क्यूपीएस पेन रिलीवर, गुडडॉट, मोबिल इंडिया, मसलब्लेज़, Tata AIA लाइफ इंश्योरेंस, सीआरईडी, पीएंडजी, आईक्यूओओ इंडिया, नाइकी और अंडर आर्मर जैसे विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ सफलतापूर्वक ब्रांड इंडोर्समेंट डील्स किए हैं। वह प्रत्येक डील के लिए लगभग 2-3 करोड़ रुपये शुल्क चार्ज करते हैं।

स्पोंसरशिप: जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के साथ नीरज चोपड़ा की पार्टनरशिप 2015 से चली आ रही है और यह उनके पूरे करियर में महत्वपूर्ण रही है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम के साथ उनका जुड़ाव उन्हें फाइनेंसियल सपोर्ट और अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधा प्रदान करता है।

भारत सरकार की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) उनके विदेशी ट्रैनिग और कम्पटीशन के लिए फाइनेंसियल सहायता करती है। 2017 से अमेरिकी खेल की दिग्गज कंपनी नाइकी के साथ उनका रिश्ता उनके रिसोर्सेज में इजाफा करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें कस्टम-टैलोरेड अपैरल और एक्सक्लूसिव इक्विपमेंट प्राप्त होते हैं।

टोक्यो ओलिंपिक में जीत हासिल करने के कारण उन्हे कई सारे रिवार्ड्स दिये काफी मान -सम्मान भी मिला। नीचे कुछ रिवार्ड्स दिए गए है।

  • हरियाणा राज्य सरकार: INR 6 करोड़
  • भारतीय रेलवे: INR 3 करोड़
  • पंजाब सरकार: 2 करोड़ रुपये
  • एड-टेक कंपनी BYJU’s: INR 2 करोड़
  • बीसीसीआई: 1 करोड़ रुपये
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स: INR 1 करोड़
  • उन्हें हरियाणा सरकार से ग्रेड-वन सरकारी नौकरी और इंडिगो एयरलाइंस से एक साल के लिए मुफ्त टिकट भी मिली। उन्हें बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने एक XUV700 भी गिफ्ट की थी।

आशा करते है की आपको Neeraj Chopra Net Worth 2024 से रिलेटेड जानकारिया जरूर पसंद आया होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *