Saat Khabar

Hindi News Website

Nitish Tiwari Ramayan Cast, Actors & Actress
मनोरंजन

Nitesh Tiwari Ramayan Cast and Release Date: आइये जानते है इस फिल्म में कौन कौन से अभिनेता और अभिनेत्रियों को किया है कास्ट !

Nitesh Tiwari Ramayan Cast and Release Date: भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महाकाव्य रामायण के कई वर्ज़न तैयार किए हैं।  नितेश तिवारी इंडस्ट्री में अपने सबसे प्रतीक्षित प्रोजेक्ट रामायण का एक और वर्ज़न लाने की तैयारी कर रहे है। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस में फेल होने के बाद अब नितेश तिवारी मंझे हुए कलाकारों के साथ एक मनोरम रामायण को सिल्वर स्क्रीन पर लाने की तैयारी कर रहे हैं, जो बच्चों और पुरानी पीढ़ी दोनों को पसंद आएगी। इस रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ कई कलाकारों को भी कास्ट किया गया है।

Nitesh Tiwari Ramayan Cast

Ranbir Kapoor as Lord Ram

Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Ranbir Kapoor as Lord Ram
Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Ranbir Kapoor as Lord Ram

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में कास्ट किया गया हैं। वह बॉलीवुड के दिल की धड़कन हैं और अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। रणबीर कपूर ने कथित तौर पर भगवान राम की पवित्रता और आध्यात्मिकता के साथ खुद को जोड़ने के लिए शराब और मांस छोड़कर इस भूमिका की तैयारी कर रहे हैं।

Also read: Kundali Bhagya all Cast

Sai Pallavi as Sita

Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Sai Pallavi as Sita
Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Sai Pallavi as Sita

टॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री साई पल्लवी, जिन्होंने मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। नितेश तिवारी की रामायण में साई पल्लवी को सीता के रूप में चुना है ,जो भगवान राम की पत्नी की भूमिका निभायेगी। साईं पल्लवी, जो प्रेमम और अथिरन जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, इस भूमिका के लिए नितेश तिवारी की पहली पसंद बनी थीं।

Yash as Ravan

Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Yash as Ravan
Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Yash as Ravan

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार और KGF चैप्टर 1 और KGF चैप्टर 2 में अपना जलवा दिखाने वाले अभिनेता यश को नितीश तिवारी ने खलनायक और लंका के राजा रावण की भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया है। यश, जिनकी देश भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, पहले ही कई लुक टेस्ट से गुजर चुके हैं और इस भूमिका के लिए उनकी पुष्टि हो चुकी है।

Sunny Deol as Hanuman

Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Sunny Deol as Hanuman
Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Sunny Deol as Hanuman

सनी देओल, जो बॉलीवुड के एक्शन स्टार और दिग्गज अभिनेता हैं। Nitesh Tiwari Ramayan cast में सनी देओल को हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सेलेक्ट किया है। जो भगवान राम के एक वफादार भक्त और शक्तिशाली सहयोगी के रूप में नज़र आएंगे। सनी देओल, जो गदर 2 की सफलता से उत्साहित हैं, उन्होने हनुमान की भूमिका निभाने में अपनी रुचि और उत्साह व्यक्त किया है।

Naveen Polishetty as Laxman

Nitish Tiwari Ramayan Cast: Naveen Polishetty as Laxman
Nitish Tiwari Ramayan Cast: Naveen Polishetty as Laxman

नवीन पॉलीशेट्टी, जिन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म छिछोरे से बॉलीवुड मूवीज में डेब्यू किया और उसी के साथ कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। Nitesh Tiwari Ramayan cast में उन्हे लक्ष्मण के रूप में चुना गया है। इस रोल को निभाने के लिए नितीश तिवारी की पहली पसंद अगस्त्य नंदा थे।अगस्त्य नंदा पहले ही श्रीराम राघवन के साथ एक फिल्म साइन कर चुके थे इसलिए उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था।

Lara Dutta as Kaikeyi

Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Lara Dutta as Kaikayi
Nitesh Tiwari Ramayan Cast: Lara Dutta as Kaikayi

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता को कैकेयी की भूमिका निभाने के लिए ऑफर किया गया है। कैकेयी रामायण में एक महत्वपूर्ण पात्र है, क्योंकि भरत के राज्याभिषेक और राम के वनवास की मांग रामायण के मुख्य संघर्ष को उत्पन्न करती है। कहा जाता है कि लारा दत्ता इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

Bobby Deol as Kumbhakarna

Nitish Tiwari Ramayan Cast: Bobby Deol as Kumbhakarna
Nitish Tiwari Ramayan Cast: Bobby Deol as Kumbhakarna

बॉबी देओल, जो एनिमल में अपने शानदार अभिनय के बाद नितीश तिवारी की रामायण में रावण के सोते हुए विशाल और वफादार भाई कुंभकर्ण की भूमिका को निभाने के लिए ऑफर किया है। फिल्म के निर्माता बॉबी को फिल्म में लेने के इच्छुक हैं, लेकिन अभिनेता ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।

Vijay Sethupathi as Vibhishan

Nitish Tiwari Ramayan Cast: Vijay Sethupathi as Vibhishan
Nitish Tiwari Ramayan Cast: Vijay Sethupathi as Vibhishan

टॉलीवुड के बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, जिन्होंने हाल ही में मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा की। उन्हे रावण के धर्मी भाई विभीषण की भूमिका निभाने के लिए ऑफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विजय नरेशन और विज़ुअल्स से प्रभावित हुए और उन्होंने फिल्म में रुचि दिखाई है।

Nitesh Tiwari Ramayan Release Date

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एपिक रामायण दिवाली 2025 मे रिलीज  होगी।

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *